बंगाल, असम व पांडिचेरी में जीत पर सरायपाली में जश्न, आतिशबाज़ी व मिठाइयों से गूंजा माहौल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की विजय के उपलक्ष्य में सरायपाली में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया गया। मेन रोड स्थित जन आशीर्वाद कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आतिशबाज़ी कर, पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।यह जीत कार्यकर्ताओं ने जन-जन के विश्वास, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति बताते हुए इसे विकास, सेवा और सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत करार दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से संजय शर्मा, विपिन उपवेजा, कामता पटेल, चन्द्रकुमार पटेल, धनेश नायक, पुष्पलता चौहान, प्रमोद सागर, मुकेश चौधरी, महेन्द्र सिंह, तोषनाथ यादव, तारेश्वरी नायक, लालकुमार पटेल, उद्धव नंद, मनोज दास, वर्षा साहू, विदित धनानिया, सुरोतीलाल लकड़ा, तरुण बारीक, जागेश्वर चन्द्रा, जयप्रकाश यादव, आशीष सेन, देवराज चौहान, शिव पटेल, रोहित साहू, मोहन चौहान, सोहन पटेल, उमाकांत मिश्रा, नरेन्द्र प्रधान, नकुल चौहान, गोविन्द प्रधान और प्रकाश सिंह पारेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!