थैलेसमिया सिकलसेल मरीजों के लिए रक्तदान करने वाली महिलाएं रक्तदान वीरा से हुई सम्मानित।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर द्वारा सर्व ट्रॉमा हॉस्पिटल तात्यापारा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में रक्तदान करने वाली महिला शक्तियों को रक्तदान वीरा सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग ब्लड ग्रुप की महिलाओं द्वारा थैलेसमिया और सिकलसेल के मरीजों के लिए रक्तदान किया गया था। पतंजलि योग महिला ग्रुप रायपुर श्री बालाजी योगा ग्रुप, श्री नगर वयं फाउंडेशन द्वारा इन्हे एक एक पौधा,बैग और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र शुक्ला अस्थि रोग विशेषज्ञ सक्षम प्रांत प्रमुख ,विशेष अतिथि इंदिरा जैन प्रांत महिला प्रमुख सक्षम, अतिथि रामजी रजवाड़े प्रांत प्रचारक सक्षम, डॉ प्रीति उपाध्याय गाइडेंस एंड काउंसलर, जी.पुष्पा समाजसेविका, अनीता वर्मा समाज सेविका, डॉ प्रीति रानी तिवारी शिक्षिका इस मौके पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर मंत्रोचार और शंखनाद के साथ किया गया। तत्पश्चात लक्ष्मी जिलहारे सुगंधा जैन, के जय, अनीता गजबिहे, जे नारायण जी अम्मा, अनीता संधी, मुनी व्यास, डॉ कविता साहू, मंजूषा संत, प्रभा येड़े, पी उषारानी, चिन्मय कुमारी पंडा, चित्र सोनी, पूजा कुमारी, अदिति रत्नानी, वैशाली पुरोहित, सुमन यादव, अदिति पटेल प्रतिभा त्रिपाठी, राधे जिलहारे आयुष मिश्रा, आईएस आयुषा, लक्ष्मी, के शांत, अर्चना बोरा, कविता साहू, वैशाली पुरोहित, शोभा शर्मा, अनीता गजबिहे, नीलिमा यादव, छत्तीसगढ़ के चारों संभाग के अलग – अलग शहर और समाज की महिलाओं द्वारा 27 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसे थैलेसमिया सिकलसेल मरीजों के लिए उपहार स्वरूप भेट किया गया। आशीर्वाद ब्लड सेंटर अंतरा गोवर्धन सहित 36 महिलाओं का सम्मान किया गया। वासु , जयदीप ब्लड बैंक से विवेक शानू, संरक्षक गुणानिधि मिश्रा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. भवानी प्रधान, सुमन पांडे, शशि यादव, आर पिंकी गुरु, जे लता, ई उमा गुरु, के मंजू, कमला गुरु, ए निवेदिता गुरु, गुडिय़ा साहू, डॉ. कविता साहू, माधुरी शुक्ला, मंजू वर्मा, नन्दा दहीवाले, टीना सोनी, किरण, मंजू वर्मा साहू शामिल रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!