गौरेला-पेंड्रा-मरवाही /सर्वव्यापी/ सीता बनाफर /
दिनांक 14 मई 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार, जिला- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला समन्वयक हरि प्रसाद पटेल एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ मरवाही के मुख्य ट्रस्टी सुमनलता यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिले के नवनियुक्त कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।मुलाकात के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने कलेक्टर महोदय का पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गायत्री मंत्र अंकित दुपट्टा, श्रीफल, श्री गुरुदेव रचित युग साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।मुलाकात के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने गायत्री परिवार द्वारा ‘धर्मतंत्र से जन-जागरण’ की दिशा में किए जा रहे महान कार्यों की सराहना की । उन्होंने संस्थान के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और जिले के विकास व जनहित के कार्यों में यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया । जिला संयोजक हरि प्रसाद पटेल ने भी कलेक्टर महोदय को उनके सफल कार्यकाल के लिए गायत्री परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान गायत्री परिवार के विभिन्न केंद्रों के मुख्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:- हरि प्रसाद पटेल (जिला समन्वयक गायत्री परिवार जिला जीपीएम), सुमन लता यादव- मुख्य ट्रस्टी गायत्री प्रज्ञा पीठ मरवाही, डॉ प्रवीण राय- प्रज्ञा पीठ पेंड्रा राजेंद्र प्रसाद सोनी – पत्रकार एवं ट्रस्टी गायत्री प्रज्ञा पीठ मरवाही, नेमसिंह राठौर (प्रज्ञा पीठ, गौरेला)सारनाथ यादव, केशरी यादव आदि अन्य प्रबुद्ध परिजन और गायत्री साधक भी उपस्थित थे ।