समाधान शिविर में दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, समावेशी शिक्षा को मिला बढ़ावा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली सुशासन त्यौहार के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल केना में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से प्राप्त उपकरणों का वितरण कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोरिया ने दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान, स्पेशल एजुकेटर सविता पटेल एवं अटेंडर योगेश चौधरी उपस्थित रहे।शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोथलडीह के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष दास को ट्राइपॉड वॉकर, हायर सेकेंडरी स्कूल जुए के कक्षा 10वीं के छात्र राहुल विशाल को बैसाखी, प्राथमिक शाला कन्या आश्रम चट्टीगिरोला की कक्षा पहली की छात्रा नेहा बढ़िया को बुक मैग्नीफायर तथा प्राथमिक शाला जलगढ़ के छात्र देवेश राणा को श्रवण यंत्र एवं पजल सामग्री प्रदान की गई।कार्यक्रम में जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल, जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर, लोकनाथ बड़ी, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोरिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौहान, जनपद पंचायत सभापति उद्धव नॉन, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।शिविर में दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराते हुए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!