पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर की सख्ती, सीमित मात्रा में मिलेगा ईंधन… पढ़ें पूरी खबर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और पैनिक बायिंग की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार शाम जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों की आपात बैठक ली। बैठक में ईंधन आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवश्यकता अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि जिले में फिलहाल पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए नागरिक किसी भी अफवाह या भ्रम में न आएं और अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि उपलब्ध स्टॉक के अनुरूप ही लोगों को ईंधन उपलब्ध कराया जाए तथा कुछ दिनों के लिए प्रयोग के तौर पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल वितरण किया जाए।निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मोटरसाइकिल चालकों को 200 रुपये तक, कार चालकों को 1500 रुपये तक तथा कृषि कार्य के लिए 2000 रुपये तक का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा फिलहाल बोतलों में पेट्रोल विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोलियम कंपनियों के सेल्स अधिकारियों को सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और किसी प्रकार की पैनिक बायिंग न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी नागरिकों की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर तेजपाल सिंह ध्रुव सहित जिले के पेट्रोल पंप संचालक एवं पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!