विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उधारी की रकम वसूलने के लिए युवक का अपहरण कर ले जा रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक ओडी-17 एजी-7735 को भी जप्त कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हुंडई शोरूम के पास से कुछ लोग एक युवक का अपहरण कर कार में ओड़िशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।पूछताछ में कार सवारों ने अपने नाम देबार्चन मलिक, राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर एवं कुनु बाघ बताए। पुलिस ने वाहन में मौजूद युवक निरंजन दास निवासी चट्टीगिरोला थाना सरायपाली को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व में देबार्चन मलिक से 3 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 50 हजार रुपये वापस कर चुका था। बाकी रकम की वसूली के लिए आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन उसे कार में बैठाकर उसका मोबाइल छीन लिए और बंद कर दिए। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि “आज के बाद तेरा किसी को पता नहीं चलेगा” और हत्या करने की धमकी देते हुए ओड़िशा की ओर ले जा रहे थे।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 168/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 140(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
देबार्चन मलिक निवासी दवारी, थाना आमाभौना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)राजेश मलिक निवासी दवारी, थाना आमाभौना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)रंजन प्रधान निवासी लुकापारा जिला सारंगढ़ भागीरथी बेहरा निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)कुनु बाघ निवासी इच्छापुर थाना आमाभौना जिला बरगढ़ (ओड़िशा)जप्त सामग्री कार क्रमांक ओडी-17 एजी-7735।