सुशासन तिहार : ग्राम चारभांटा में 18 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 मई 2026 को ग्राम चारभाटा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा ग्रामीणों की मांग, शिकायत एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा। शिविर के प्रभारी अधिकारी खाद्य निरीक्षक अविनाश दूबे को नियुक्त किया गया है।

प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!