सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकेबंदी कर एक मारूती वेन से 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र से एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सारंगढ़ रोड स्थित बिजली ऑफिस दर्राभांठा के पास नाकेबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध मारूती वाहन क्रमांक CG 04 HA 3326 को रोककर तलाशी ली गई।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 15 प्लास्टिक ड्रमों में कुल 450 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त मारूती कार को भी जब्त किया, जिसकी कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल 1 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फागुलाल थुरिया (26 वर्ष), निवासी शांति नगर कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 7,244.780 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख 69 हजार 680 रुपये है। अभियान के दौरान अब तक 600 प्रकरणों में 679 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!