बस्तर की इमली के स्वाद के मुरीद हुए अमित शाह, बोले- यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी है।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने “शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा” (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर की प्रसिद्ध इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि बेहद मीठी है।अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और जाना कि किस प्रकार वे इमली प्रसंस्करण के जरिए अपनी आय बढ़ा रही हैं। गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उच्च गुणवत्ता वाला इमली पल्प तैयार कर रही हैं। समूह की सदस्य लंबी नाग ने बताया कि इस कार्य से वे सालाना करीब एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी।इसके बाद गृह मंत्री सेवा सेतु केंद्र पहुंचे, जहां ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। ग्राम नेतानार की सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड गांव में ही बनवाया है। पहले उन्हें इस कार्य के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर जाना पड़ता था। अब ग्रामीणों को नया आधार कार्ड, आधार अपडेट, केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट और ई-आधार जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं।ग्रामीण महिला सोनामनी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी के लिए पहले दूरी बड़ी समस्या थी, लेकिन अब गांव में केंद्र खुलने से यह काम आसानी से हो गया। केंद्र में जन्म, आय और जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जा रही हैं।यहां महिलाओं को बैंक सखी के रूप में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से गांव में ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। महिलाएं अब पैसे जमा और निकासी, खाता खोलने, मोबाइल नंबर अपडेट और स्व सहायता समूहों की बैंकिंग संबंधी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगी।अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विजय कुमारी ने बताया कि सिलाई सीखने के बाद वे अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकेंगी। इसके अलावा उन्होंने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ने के साथ-साथ धान की भूसी का उपयोग पशुओं के पौष्टिक आहार के रूप में भी किया जा सकेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma, मुख्य सचिव विकासशील सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!