गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का बड़ा प्रहार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोर्स पॉइंट से लेकर डेस्टिनेशन पॉइंट तक जुड़े पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में 200 किलोग्राम अवैध गांजा, परिवहन एवं पायलेटिंग में प्रयुक्त दो कार और मोबाइल सहित कुल 1 करोड़ 7 लाख 82 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 20(बी)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत 30 मार्च 2026 को ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग के दौरान कार क्रमांक JH 01 FZ 4071 से 200 किलो गांजा परिवहन करते युवराज नायक एवं केशव दयाल को पकड़ा गया था। वहीं यूपी 14 QD 9130 कार से पायलेटिंग कर रहे राहुल अग्निहोत्री को भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के ईश्वरगुड़ा निवासी बाबुला मुदली से गांजा खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने उड़ीसा पहुंचकर बाबुला मुदली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग के आधार पर पुलिस ने इस तस्करी के डेस्टिनेशन पॉइंट तक पहुंचते हुए उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के ग्राम वघौनी निवासी अमन अग्निहोत्री को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 16 मई 2026 को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नामबाबुला मुदली, निवासी ईश्वरगुड़ा, जिला मलकानगिरी, उड़ीसायुवराज नायक, निवासी प्रतापपुर, जिला औरेया, उत्तरप्रदेशकेशव दयाल, निवासी किशनपुर, जिला कन्नौज, उत्तरप्रदेशराहुल अग्निहोत्री, निवासी वघौनी, जिला मैनपुरी, उत्तरप्रदेशअमन अग्निहोत्री, निवासी मैनपुरी, उत्तरप्रदेशमहासमुंद पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सोर्स से लेकर सप्लाई चेन के अंतिम छोर तक कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!