विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां एक ओर लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरायपाली में संगम सेवा समिति मानवता और जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत कर रही है। वर्ष 2021 से लगातार समिति के संस्थापक एवं लोकप्रिय युवा भाजपा नेता प्रखर अग्रवाल द्वारा अपने निजी खर्च पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का अभियान संचालित किया जा रहा है।
गर्मी के इस कठिन दौर में संगम सेवा समिति द्वारा सरायपाली नगर के विभिन्न वार्डों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों तथा ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से पानी के टैंकरों और ई-रिक्शा के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। समिति के कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जरूरतमंद लोगों तक पानी पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इस सेवा कार्य से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब गर्मी अपने चरम पर है और कई स्थानों पर पेयजल की समस्या बनी हुई है, तब संगम सेवा समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही यह पहल लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राहगीरों, मजदूरों, बाजार आने वाले ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को इस सेवा का सीधा लाभ मिल रहा है।संगम सेवा समिति केवल जलसेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है। समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भी लगातार कार्य कर रही है। यही कारण है कि सरायपाली क्षेत्र में समिति की अलग पहचान बन चुकी है।
समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने बताया कि सरायपाली में उनकी पारिवारिक प्रतिष्ठान “भरतलाल अग्रवाल” वर्षों पुरानी और क्षेत्र की प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान है। व्यापार में मिली सफलता और क्षेत्रवासियों के प्रेम व विश्वास ने उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना उनका कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और संगम सेवा समिति आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगी।
संगम सेवा समिति की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि सेवा का भाव सच्चा हो तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। भीषण गर्मी के बीच यह जलसेवा अभियान लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ मानवता का संदेश भी दे रहा