विकास नंद/ सर्वव्यापी
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के लिए “गद्दार” जैसे शब्दों के प्रयोग की भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा, राजनीतिक दिवालियापन और संकुचित मानसिकता का परिचायक बताया।
प्रखर अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेस नेतृत्व लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार लांघ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए देश की सुरक्षा को मजबूत किया, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई पहचान दिलाई और विश्व मंच पर देश को निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रतीक होते हैं। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उसकी आड़ में अपमानजनक और अतिवादी भाषा का प्रयोग स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।
इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस नेतृत्व की राजनीतिक परिपक्वता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।प्रखर अग्रवाल ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचते हुए देख रही है। ऐसे में कांग्रेस का यह गैर-जिम्मेदाराना और लोकतंत्र-विरोधी आचरण देश की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।