जनभागीदारी से सशक्त होगा जल संरक्षण : मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 की शुरुआत..जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने जल संरक्षण संरचनाओं का किया निरीक्षण…दिए आवश्यक निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

“मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जनसहभागिता से निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए प्रत्येक घर में सोखता गड्ढा निर्माण कराने तथा ग्राम पंचायतों में उपयुक्त स्थलों पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित लघु संरचनाओं के निर्माण की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।हेमंत नंदनवार ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनभागीदारी सप्ताह के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में जल संवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार की संरचनाओं का निर्माण जनसहभागिता से कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के नियमित निर्माण कार्यों से अलग होंगे।उन्होंने सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों को गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, चौपाल आयोजित कर जल संरक्षण पर चर्चा करने तथा अधिक से अधिक लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव की आवश्यकता के अनुरूप जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।उल्लेखनीय है कि “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के अंतर्गत आगामी 27 मई तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लगभग 400 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी निर्मित संरचनाओं की पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!