भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमनशांति, भाईचारे और देश के विकास हेतु कार्य करने का लिया संकल्प!

Share Now

नूर मोहम्मदगौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि आज 21 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके देशहित में दिए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने भारत को कंप्यूटर युग, तकनीकी क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था एवं संचार क्रांति की दिशा में नई पहचान दिलाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच के कारण देश विकास के नए आयामों तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी का योगदान भारत कभी भुला नहीं पाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को कायम रखने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास एवं सम्मान के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के अध्यक्ष बलबीर सिंह करसयाल , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर साहू, प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही असंगठित मजदूर निवारण क्षेत्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत गौरेला के पूर्व पार्षद मनीष दुबे, नगर पंचायत के पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष निलेश साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, मंडल कांग्रेस कमेटी गौरेला के अध्यक्ष अमित सोनी, गोरखपुर पंचायत के उप सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष अफसर खान, धनौली मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा, तरईगांव मंडल अध्यक्ष गणेश मार्के, पीपरखूटी मंडल अध्यक्ष तेज राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज साहू, पार्षद प्रतिनिधि असलम खान, जिला युवा कांग्रेस महासचिव रवि राय, जनपद सदस्य कमलेश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव डब्लू सोनी (प्रदीप सोनी), युवा ब्लॉक अध्यक्ष निलेश गुर्जर, झारखंड के पूर्व सरपंच सुरेश भानु, कोरजा के युवा कांग्रेसी नेता दिलीप सोनी, युवा नेता ईश्वर सिंह एवं युवा कांग्रेस जिला सचिव देवलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!