विकास नंद/ सर्वव्यापी

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 25 मई को आयोजित होने वाले समाधान शिविर के स्थल में प्रशासन द्वारा संशोधन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड सरायपाली के ग्राम सिरबोड़ा में पहले यह शिविर हायर सेकेंडरी स्कूल सिरबोड़ा में आयोजित होना निर्धारित था।लेकिन वर्तमान में क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी, पेयजल समस्या एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थल को परिवर्तित कर अब उच्च प्राथमिक शाला सिरबोड़ा में आयोजित किया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिविर की तिथि एवं समय पूर्व निर्धारित अनुसार ही रहेगा। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर महासमुंद, जिला पंचायत सीईओ एवं तहसीलदार सरायपाली सहित संबंधित विभागों को भेजी गई है। साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को अपने मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिविर स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।ग्रामीणों को सूचना देने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।