विकास नंद/सर्वव्यापी
सरायपाली जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडे के निर्देश पर सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बालसी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब और लहान बरामद किया।जानकारी के अनुसार 21 मार्च 2026 को रात्रिकालीन अभियान के दौरान ग्राम बालसी निवासी सुखचंद रात्रे के घर में छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 40 लीटर महुआ शराब तथा 34 प्लास्टिक बोरियों में करीब 1700 किलो तैयार महुआ लहान बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इसके अतिरिक्त ग्राम लाती में एक अन्य आरोपी नेपाल भाई के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 15 मई 2026 को आयोजित सुशासन शिविर में प्राप्त शिकायत के आधार पर अंबेडकर वार्ड में करण सिंह, राम प्रसाद एवं ललिता रात्रे के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।कार्रवाई के दौरान गठित संयुक्त टीम में आबकारी उप निरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, अनिल कुमार झरिया तथा आरक्षक देवेश मांझी, ऋतिकेश बाघ, सुरेंद्र गोलू, छविनाथ, नील एवं कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।