प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर लिया लाभ।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आज पत्रकारों एवं क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने बताया कि पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या और लगातार कार्य के दबाव को देखते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि पत्रकार साथी समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।उन्होंने उन सदस्यों से भी अपील की, जो किसी कारणवश अब तक शिविर में नहीं पहुंच पाए हैं, कि वे समय निकालकर शिविर स्थल पर आएं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हितों और कल्याण के लिए लगातार ऐसे जनहितकारी एवं उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी शिविर में उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी सदस्यों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसका पत्रकार समुदाय ने स्वागत किया।प्रेस क्लब परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!