भीषण गर्मी के चलते सुशासन तिहार शिविर की तिथि व स्थान में बदलाव…सरायपाली में 28 मई का शिविर अब 29 मई को पुजारीपाली में होगा आयोजित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भीषण गर्मी, पेयजल समस्या एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरायपाली अनुविभाग प्रशासन ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आयोजित होने वाले समाधान शिविर की तिथि एवं स्थल में संशोधन किया है।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली द्वारा जारी ज्ञापन के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 मई 2026 को विकासखंड सरायपाली के ग्राम टेमरी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर आयोजित किया जाना था। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब यह शिविर 29 मई 2026, शुक्रवार को ग्राम पंचायत छिबर्रा के ग्राम पुजारिपाली (टर्सी) में आयोजित किया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिविर का समय पूर्ववत रहेगा। साथ ही समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। कोटवारों के माध्यम से क्षेत्र में मुनादी कराकर आम जनता को भी शिविर की नई तिथि एवं स्थल की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।जिला प्रशासन ने कहा है कि नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित वातावरण में शिविर का लाभ ले सकें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!