छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार मिलन एवं कार्यकारिणी बैठक संपन्न… राजकुमार यादव बने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा में अजीत बघेल बने मुंगेली जिला अध्यक्ष।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव के सांस्कृतिक भवन में संभागीय पत्रकार मिलन एवं संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव मनोज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, प्रदेश सह सचिव साखन दर्वे, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडेय, सहित मुंगेली, बिल्हा एवं पूरे संभाग के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में प्रदेश महासचिव ने बताया कि विगत चार वर्षों से मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजकुमार यादव को संगठन के प्रति समर्पण, जागरूकता एवं जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करने वाले आयोजनों के सफल संचालन के चलते प्रदेश कार्यकारिणी व प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अनुशंसा पर बिलासपुर संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने कहा कि* छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ आज प्रदेश का एक मजबूत और सक्रिय पत्रकार संगठन बनकर उभरा है। संगठन ने हमेशा पत्रकार हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक पत्रकार साथियों को अभिमान्यता दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार मांग रखी गई, जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है।उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और पत्रकार साथियों का आपसी विश्वास है। यही कारण है कि आज प्रदेश के कोने-कोने में संगठन पत्रकारों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है। *कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि* संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी जिला एवं ब्लॉक इकाइयां नियमित रूप से सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक जिला और ब्लॉक स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाए तथा वर्ष में कम से कम दो बड़े बैठक एवं पत्रकार मिलन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से किए जाएं।इस अवसर पर कमल गुप्ता को संभागीय उपाध्यक्ष एवं चन्द्रकांत निर्णेजक को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया। मुंगेली जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अजीत बघेल, महासचिव नारायण बंजारे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र साहू एवं हरजीत भास्कर, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बंजारा, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष देव चरण जोशी तथा बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई।संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद राजकुमार यादव ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव एवं समस्त पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान मनीष अग्रवाल, संपत्ति शर्मा, शिवम पांडेय, महेंद्र साहू, शाहनवाज खान, निर्मल अग्रवाल, नारायण बंजारे, महेंद्र कुमार, माखन घृतलहरे, विनोद जायसवाल, देव प्रसाद बंजारा, उमेश दिवाकर, त्रिलोक कोसले, दुजराम मार्को, राकेश भास्कर, गुलजार सिंह लहरे, पुरुषोत्तम सेन, शाहे आलम ,अजीत बघेल, अरविंद बंजारा, देवचरण जोशी, सत्खोजी कोसले, राम भारद्वाज, धनंजय कुमार, जयकिशन घृतलहरे, हरजीत भास्कर, फलित कुमार जांगड़े, मनहरण बंजारे चेतन तिवारी, दुर्गा प्रसाद प्रजापति और संभाग से अन्य पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!