सर्वव्यापी की खबर पर लगी मुहर: 1994 बैच के आईएफएस अरुण पांडे बने पीसीसीएफ।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और वन महकमे में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आखिरकार मुहर लग गई है। वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी अरुण कुमार पांडे को प्रदेश का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) बनाए जाने का फैसला सामने आया है। इस नियुक्ति के साथ ही सर्वव्यापी द्वारा पूर्व में प्रकाशित खबर पूरी तरह सही साबित हुई है, जिसमें अरुण पांडे के पीसीसीएफ बनने की संभावना जताई गई थी। अरुण पांडे वर्ष 1994 बैच के अनुभवी आईएफएस अधिकारी हैं और वन संरक्षण, विकास योजना, जैव विविधता संरक्षण तथा प्रशासनिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनकी लंबी सेवाएं रही हैं। वे पहले भी वन विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं तथा विकास एवं योजना से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।वन विभाग के शीर्ष पद पर उनकी नियुक्ति को प्रदेश के वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, वन संरक्षण और वन्यजीव प्रबंधन जैसे मुद्दों के बीच यह नियुक्ति विभाग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। राजधानी रायपुर के प्रशासनिक गलियारों में पिछले कई सप्ताह से पीसीसीएफ पद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन अंततः अरुण पांडे पर विश्वास जताया गया। सूत्रों के अनुसार उनके अनुभव, कार्य निष्पादन और विभागीय समझ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस नियुक्ति को सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में वन संरक्षण, हरित विकास और जैव विविधता संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी।सर्वव्यापी की विशेष टिप्पणी:”जो खबर सबसे पहले सर्वव्यापी ने प्रकाशित की थी, उस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है। अरुण पांडे की नियुक्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विश्वसनीय सूत्रों और तथ्यपरक पत्रकारिता के आधार पर प्रस्तुत खबरें समय के साथ सही सिद्ध होती


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!