मंत्रालय में सुरक्षा पर सवाल: महानदी भवन में प्रवेश पास बनवाते समय सामाजिक कार्यकर्ता का मोबाइल चोरी।

Share Now

रायपुर, ब्यूरो सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार पण्डा का मोबाइल फोन सामान्य प्रवेश पास बनवाने के दौरान चोरी हो गया।इस संबंध में पीड़ित उमेश कुमार पण्डा ने बताया कि वह शासकीय कार्य से महानदी भवन पहुंचे थे। इस दौरान वे सामान्य प्रवेश पास बनवाने की प्रक्रिया में लगे हुए थे। इसी बीच उनका मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया। काफी तलाश और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका।घटना के बाद मंत्रालय परिसर में आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं। जिस स्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक पहुंचते हैं, वहां इस प्रकार की घटना चिंता का विषय मानी जा रही है।पीड़ित द्वारा मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं मंत्रालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की मांग भी की जा रही है।लोगों का कहना है कि मंत्रालय जैसे अति महत्वपूर्ण शासकीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल मामले की जांच और मोबाइल की तलाश को लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!