जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश…72 आवेदनों पर प्रशासनिक पहल, जमीन, आवास, पट्टा और बिजली जैसी समस्याएं प्रमुख।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पीएम आवास, पट्टा, विद्युत पोल हटाने, अतिक्रमण और लंबित भुगतान जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।कलेक्टर लंगेह ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को विभागवार आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।जनदर्शन में कोमाखान तहसील के ग्राम भलेसर निवासी हेमनाथ सिन्हा ने भूमि बटांकन में सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं टेमरी सरायपाली के प्रहलाद चौहान ने पट्टा की मांग रखी। परसवानी निवासी कृष्णा साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्राम पंचायत भलेसर के ग्रामीणों ने स्कूल पारा से 11 केवी विद्युत पोल हटवाने का आवेदन दिया। सुनसुनिया बागबाहरा के दुलार सिंह टंडन ने खेत के पास संचालित पोल्ट्री फार्म हटाने की मांग की।इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लंबित राशि भुगतान समेत अन्य कई समस्याओं से जुड़े आवेदन भी जनदर्शन में प्राप्त हुए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!