विकास नंद/ सर्वव्यापी
देश प्रदेश में इन दिनों चल रहे ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की सीमित उपलब्धता के बीच सरायपाली नगर स्थित जगन्नाथ फ्यूल्स आम नागरिकों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। पेट्रोल पंप प्रबंधन द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी ग्राहकों को समान रूप से निर्धारित मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन आपूर्ति को संतुलित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। कई स्थानों पर ईंधन की कमी और अव्यवस्थित वितरण की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन जगन्नाथ फ्यूल्स में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ लगातार ईंधन वितरण किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि आपदा जैसी स्थिति में यदि मनमाने तरीके से ईंधन वितरण किया जाए तो कुछ ही समय में स्टॉक समाप्त हो सकता है और जरूरतमंद लोगों को कठिनाई हो सकती है। इसी कारण शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मात्रा के अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की जा रही है।पंप प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा। आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को व्यवस्थित तरीके से ईंधन उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी है।ऊर्जा संकट के इस दौर में जगन्नाथ फ्यूल्स की यह व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी साबित हो रही है। नागरिकों ने भी पंप प्रबंधन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासित वितरण व्यवस्था से अनावश्यक भीड़ और विवाद की स्थिति नहीं बन रही है।