“समय पर गैस डिलीवरी नहीं हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई” कलेक्टर लंगेह…जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों और जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई गैस एजेंसी डिलीवरी दर्शाकर समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध रिफिल सिलेंडरों के स्टॉक का नियमित निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया जाए। ऑनलाइन स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सप्लाई प्लांट से सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।प्रभारी खाद्य अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 3748 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि गुरुवार को 2222 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। जिले में कुल 18 गैस एजेंसियां संचालित हैं।बैठक में एजेंसियों को हितग्राहियों को उनकी पात्रता एवं बुकिंग के अनुसार निर्धारित क्रम में सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्टॉक रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने एवं विभाग को जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से लाइन लगाने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। जरूरत पड़ने पर ही गैस बुकिंग कर सिलेंडर प्राप्त करें।बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा सहित जिले के गैस वितरकों के संचालक एवं प्रोपाइटर उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!