विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क : 7 जून को जिलेभर में स्कूल बसों की विशेष जांच।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी स्कूल एवं कॉलेज वाहनों का विशेष भौतिक निरीक्षण 07 जून 2026 को सुबह 09 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। सरायपाली क्षेत्र के स्कूल वाहनों की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में, पिथौरा क्षेत्र के वाहनों की जांच सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में, महासमुंद एवं बागबाहरा क्षेत्र के वाहनों की जांच पुलिस लाइन परसदा महासमुंद में तथा बसना एवं सांकरा क्षेत्र के वाहनों की जांच प्रतिभा पब्लिक स्कूल बसना में की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, वाहन दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की जाएगी। जिला परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर वाहनों का निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा जांच प्रतिवेदन स्कूल बस शाखा प्रभारी को प्रस्तुत करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!