सुशासन तिहार शिविर में 242 आवेदन प्राप्त, स्वास्थ्य जांच एवं जनकल्याण योजनाओं का मिला लाभ।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीगांव में आयोजित समस्या निवारण शिविर में मुख्य आतिथ्य के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी शामिल हुए। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा भी की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शिविर में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 242 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 62 प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार सुशासन तिहार के जरिए गांव गांव तक पंहुचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है हर वर्ग इससे लाभान्वित हो रहा है। सरकार की ये मंशा है कि हर नागरिक को सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ मिले। बेलतरा विधायक प्रतिनिधि श्री उमेश गौरहा ने कहा कि सरकार के सुशासन तिहार के जरिए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनके गांव घर में ही हो रहा है। सुशासन की यह पहल आम लोगों को बड़ी राहत पंहुचा रही है। जगेंद्र कश्यप ने कहा यह विश्वाश और पारदर्शिता का प्रतीक है सुशासन तिहार सबको योजनाओं का लाभ मिले, जनता के द्वार तक पंहुचकर लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार कर रही है। ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 10 लोगों को राशन कार्ड संबंधी लाभ दिया गया। वहीं 27 हितग्राहियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा महतारी वंदन योजना अंतर्गत 35 ई-केवाईसी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 150 लोगों की बी.पी. एवं शुगर जांच की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से गांव स्तर पर मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सीईओ युवराज सिन्हा, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!