खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 जेसीबी सहित 9 वाहन पकड़ाए, मचा हड़कंप।

Share Now

नूर मोहम्मद ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

जिले में अवैध खनन और रेत तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा प्रहार करते हुए खनिज माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के सख्त निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई कर अवैध मुरुम उत्खनन और रेत परिवहन में संलिप्त 2 जेसीबी मशीन सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है।खनिज विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता दल ने सिवनी और मरवाही क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से मुरुम उत्खनन करते हुए 2 जेसीबी मशीन और 3 ट्रैक्टर पकड़े। मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया। इसी तरह मरवाही, कोलबीरा और कोटमी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए 4 ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। निर्धारित अर्थदंड जमा किए बिना किसी भी वाहन को मुक्त नहीं किया जाएगा।खनिज माफियाओं को साफ संदेशकलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन का यह रुख साफ संकेत दे रहा है कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर,खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे, नगर सैनिक सतीश साहू एवं साहिब गनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अभियान जारी, माफियाओं में दहशतजिले में लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन और रेत परिवहन करने वालों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ और अधिक सख्त अभियान चलाया जाएगा, जिससे खनिज संपदा की लूट पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!