बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के न्यायाधानी बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहभट्टा में आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव पी दयानंद बिलासपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते हुए जिला प्रशासन को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी पूर्ण करने दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह और बिल्हा अनुभाग के साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।