सरायपाली/ विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार के द्वारा मनाया जा रहे बिहार तिहार को लेकर कहा कि का आने परदेश म हमर स्थापना दिवस या बोली भाखा संस्कृति के सम्मान करही का। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बिहार, यूपी, पंजाब और साउथ सहित सभी राज्य के संस्कृति दिखाई दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ी बोली भाषा और संस्कृति नहीं दिखाई दे रही है।भारतीय जनता पार्टी को “बाहरी जनता पार्टी” बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्म और सभी लोगों का सम्मान करती है तो हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन इस दिवस को भारतीय जनता पार्टी अपने प्रभारी नितिन नबीन की खुश करने के लिए मना रही है। इसके साथ ही बिहार में चुनाव होने वाले हैं और चुनाव को देखते हुए यह दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी दिवस नहीं माना पा रहे हैं और बिहार दिवस मना रहे हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सवाल है कि क्या वह बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दिवस मनाने को कहेंगे।