कोटा नगर पालिका के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराक।

Share Now

करगी रोड-(कोटा) पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराकपल्स पोलियो अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 9 में अभियान का शुभारंभ पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो दवा की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सहयोग करने और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के तहत क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!