सरकार ने की निगम-आयोगों में 13 नियुक्तियां: सरायपाली के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर। - Sarvavyapi सरकार ने की निगम-आयोगों में 13 नियुक्तियां: सरायपाली के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर। - Sarvavyapi

सरकार ने की निगम-आयोगों में 13 नियुक्तियां: सरायपाली के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न निगम, आयोग, मंडलों एवं बोर्डों में 13 पदों पर नियुक्तियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होते ही प्रदेशभर के साथ-साथ सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल बन गया है।

विशेष रूप से सरायपाली से जुड़े दो वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व विधायक रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामलाल चौहान लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं तथा अनुसूचित जाति वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को सामाजिक न्याय की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

वहीं, सरायपाली क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नायक को छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्बरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे राजेन्द्र नायक को यह दायित्व मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में शाकम्बरी बोर्ड की योजनाओं को नई गति मिलेगी।

सूची सामने आने के बाद सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दोनों नेताओं को बधाई देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर जारी है, वहीं कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों से सरायपाली विधानसभा का प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों नेताओं के अनुभव का लाभ प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी मिलेगा।सरकार द्वारा जारी सूची में अन्य निगम, आयोग एवं बोर्डों में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

इन नियुक्तियों को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विभिन्न वर्गों के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरायपाली विधानसभा के लिए यह नियुक्तियां विशेष महत्व रखती हैं, क्योंकि एक साथ दो वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारियां मिलने से क्षेत्र में उत्साह और गौरव का वातावरण है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!