संजीवनी हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में मृतक रुद्र प्रताप शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। - Sarvavyapi संजीवनी हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में मृतक रुद्र प्रताप शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। - Sarvavyapi

संजीवनी हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में मृतक रुद्र प्रताप शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर के संजीवनी हॉस्पिटल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत रुद्र प्रताप शर्मा की स्मृति में सोमवार शाम सिंधु जनजागरण संघर्ष समिति के तत्वावधान में शारदा माता मंदिर, स्मार्ट सिटी रोड पर मौन रखकर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।शाम ठीक 7 बजे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्तियां जलाईं और दिवंगत रुद्र प्रताप शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, सिंधु जनजागरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी, सचिव मनीष गुरुवाणी, मनीष लाहौरानी, रवि बजाज, गनी बॉस, संतोष ढीमर, मोहन सामनानी, विकास सामनानी, सुजुकी सुनील चंद्रा, राहुल माणिकपुरी, करण कुर्रे, डागा यादव, भरत निर्मलकर, रितेश सिंह, राजा ढीमर, प्रहलाद ढीमर, अमित मसीह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!