तिरीथ कुमारी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, न्योता भोज से बांटी खुशियां; शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की अनूठी पहल। - Sarvavyapi तिरीथ कुमारी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, न्योता भोज से बांटी खुशियां; शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की अनूठी पहल। - Sarvavyapi

तिरीथ कुमारी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, न्योता भोज से बांटी खुशियां; शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की अनूठी पहल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में सामाजिक सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। प्रदेश समन्वयक ओबीसी कांग्रेस, प्रदेश सचिव जिला महिला कांग्रेस एवं प्रांतीय मानिकपुरी पनका समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष तिरिथकुमारी मानिकपुरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच खुशियां बांटते हुए एक सराहनीय पहल की।जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और चॉकलेट, कलम तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तकें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद 14 जुलाई को उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन कराया। बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए चार प्रकार की सब्जियों के साथ स्वादिष्ट भोजन परोसा गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भोजन के बाद सभी बच्चों को मिठाई के रूप में गुलाब जामुन भी वितरित किए गए।विद्यालय के प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव तथा शिक्षक कमल नारायण भोई और डोलामणि चौहान ने तिरिथकुमारी मानिकपुरी के इस प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य बच्चों में शिक्षा, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने के साथ समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।विद्यालय परिवार ने तिरिथकुमारी मानिकपुरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल सामाजिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी शिक्षा और समाजहित के ऐसे प्रेरणादायी कार्यों के निरंतर संचालन की शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!