डॉ. ममता ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी...महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता। - Sarvavyapi डॉ. ममता ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी...महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता। - Sarvavyapi

डॉ. ममता ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी…महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह आयोग के कार्यालय, शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के समीप आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, आयोग के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।पदभार ग्रहण समारोह में हस्तशिल्प कला बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, नगर निगम रायपुर के पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, रजनी शेंडे, जितेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, सीमा डहरिया, गीतेश साहू सहित आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यभार संभालने के पश्चात डॉ. ममता साहू ने आयोग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा जनहित की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली।अपने प्रथम संबोधन में नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने, उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने तथा समाज में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर आयोग के सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!