नूर मोहम्मद, रायपुर (सर्वव्यापी)
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा संरक्षक राकेश कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्षा उषा चंद्राकर, के नेतृत्व में पूरी टीम के द्वारा दुर्ग सांसद ललित चंद्राकर एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की उपस्थिति में आज विधान सभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई। एवं साथ ही संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री जी के सम्मान समारोह के लिए समय भी मांगा गया जिसमें मुखिया के द्वारा 26 जुलाई 2026 के दिन का आश्वासन एवं समय दिया गया, इस आश्वासन के बाद संघ को यह उम्मीद है कि इस मंच से जिस प्रकार छत्तीसगढ़ कर मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय कर्मचारियों को मेडिकल कैशलेस की सुविधा प्रदान की गई है उसको धरातल में लाते हुए स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा इसकी रूपरेखा की भी घोषणा धरातल पटल पर की जाएगी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश के मुखिया से योजना को तत्काल कैबिनेट से अनुमोदित कर नियमावली जारी करने तथा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों को बिना विलंब कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में संघ को अपना कीमती समय देने का निर्णय लिया इस निर्णयके बाद संघ के समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश के समस्त कर्मचारियों से आग्रह करते हुए संघ ने निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में होने वाले इस सम्मान समारोह में अपनी उपस्थिति देवें।आपको बता दें की मेडिकल कैशलेस योजना की धरातल में आने से ही छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को इलाज की समस्याओं से निजात प्राप्त हो जाएगी। वह फिर अपना इलाज बहुत आसानी से एवं अपने परिवार के सदस्यों का इलाज बहुत ही सरलता से प्रदेश एवं देश के चिन्हित चिकित्सालय में करवा पाएंगे जिसके लिए उन्हें पूर्व में अपने पैसे को नहीं लगाना होगा।, इस योजना के पूर्व कर्मचारियों को अपने इलाज एवं अपने सदस्यों के इलाज के लिए पूर्व में पैसा लगाना होता था जिसमें कर्मचारियों को बहुत समस्या होती थी छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के इस समस्या को अपना समझा और 2025 26 के बजट सत्र में 100 करोड रुपए मेडिकल कैशलेस हेतु घोषणा भी की। अब संघ के द्वारा उम्मीद यही लगाई जा रही है की 26 जुलाई को होने वाले सम्मान समारोह में यह योजना पूर्ण रूप से धरातल में आ जाएगी।सकरात्मक लेते हुए जल्द आदेश करने हेतु अस्वासन दिया गया जिससे संघ के पदाधिकारी के चेहरे पर खुशी की लहर नजर आई और राकेश कुमार सिंह की दूसरा सपना पूरी होने की उम्मीद हो चुकी,आज मुख्यमंत्री जी से मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष ऊषा चंद्राकर प्रदेश संरक्षक राकेश सिंह,प्रदेश संयोजक रमेश नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजू राम सिन्हा दुर्ग जिला संयोजक रविशंकर सिंघन,मनोज चंद्राकर,जागेश्वर ,मंजू उइके,रुक्मणी चंद्राकर सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


