आत्मानंद स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन लंबित, पालकों में नाराजगी; जल्द चुनाव कराने की मांग। - Sarvavyapi आत्मानंद स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन लंबित, पालकों में नाराजगी; जल्द चुनाव कराने की मांग। - Sarvavyapi

आत्मानंद स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन लंबित, पालकों में नाराजगी; जल्द चुनाव कराने की मांग।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सरायपाली में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष का चुनाव लंबे समय से लंबित होने पर पालकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पालकों का कहना है कि समिति का गठन नहीं होने से विद्यालय के विकास, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न प्रशासनिक निर्णयों में आवश्यक जनभागीदारी प्रभावित हो रही है।पालकों का आरोप है कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अब तक अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया गया है। इससे विद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय लंबित हैं और पालकों की समस्याओं के समाधान में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।पालकों ने शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का चुनाव शीघ्र कराया जाए, ताकि समिति पूर्ण रूप से कार्यरत होकर विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी भूमिका निभा सके।अभिभावकों का कहना है कि शाला प्रबंधन समिति विद्यालय और पालकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। समिति के सक्रिय नहीं रहने से विद्यालय संचालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही भी प्रभावित होती है।स्थानीय पालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे अपनी मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने सहित लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, पालकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर समिति का गठन कराने की मांग की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!