बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले के बिल्हा से लगे मोहभट्टा गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समारोह को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर अवनीश शरण एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रजनेश सिंह की टीम ने बेहतरीन कार्य किए हैं। जिसके चलते आज 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सफल कार्यक्रम से जिला और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं कल कलेक्टर और एसएसपी ने संयुक्त रूप से मोहभट्टा गांव के पीपल पेड़ के जड़ से निकले स्वयं भू महादेव शिवलिंग का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर प्रशासन के कई कर्मचारी उपस्थित थे।