डिजिटल इंडिया मिशन को फेल कर भ्रष्टाचार का खेल खेलनें वाले अधिकारियों पर क्या ?.. कारवाई करेगी डबल इंजन की सरकार…पढ़े पूरी खबर।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद/ सर्वव्यापी/

डिजिटल इंडिया मिशन को फेल कर भ्रष्टाचार का खेल करने वाले अधिकारियों पर क्या कारवाई करेगी डबल इंजन की सरकार। सरायपाली/विकास नंद/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देने के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की पिछली सरकार में वर्ष 2023-24 में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खंड के अंतर्गत 113 आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी भरकम राशि खर्च कर एलजी कंपनी के 32 इंची एल ईडी टीवी का वितरण किया गया जिसकी पड़ताल करने पर हमें दो चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंद पड़े टीवी दिवाल पर लटके हुए मिले और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने बताया कि इसकी समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा समय समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरिक्षण नहीं किया जा रहा है टीवी का उपयोग सुचारू रूप से करने के लिए ना फ्री डीश और ना ही वाई-फाई जैसे सुविधा उपलब्ध कराई गई जिसके चलते आंगनबाड़ी केंद्र में लगे हुए टीवी महज शो पीस बनकर रह गये हैं जिसका लाभ ना तो गरीब बच्चों को मिल रहा है ना ही सरकार की डिजिटल योजना की परिकल्पना खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में असफल होती नजर आ रही है इस मामले से गांव ग्राम के जनप्रतिनिधियों से लेकर महिला बाल विकास के अधिकारीयों की उदासीनता के कारण आंगनबाडी केंद्रों में बेचारे बच्चों को डिजिटल योजना के तहत् इतनी भारी भरकम राशि खर्च करने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है पर इस स्थिति को जानते हुए भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौन क्यों हैं ये समझ से परे है सूत्रो की मानें तो इस टीवी खरीदी में भारी भ्रष्टाचार होने की प्रबल संभावना है हमारे द्वारा सरायपाली महिला बाल विकास कार्यालय में सूचना का अधिकार के माध्यम से प्राप्त जानकारी में थोक के भाव में स्मार्ट टीवी खरीदी गई है परंतु उसकी प्रति नग कीमतों की जानकारी नहीं दी गई इससे जाहिर सी बात है कि इसमें जमकर कमीशनखोरी का खेल हुआ है थोक के भाव में टीवी खरीदी की गई है तो कीमतों में कनशेशन भी मिला होगा फिर भी लगभग 32 इंच के एल ईडी टीवी को प्रति नग 20 हजार रुपए से अधिक की कीमत पर खरीदा गया है जिसकी जांच अवश्य होनी चाहिए शासन द्वारा आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले निर्धन बच्चों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से इतनी बड़ी राशि खर्च कर आंगनबाड़ी केंद्रों में टीवी लगाए गए परंतु उसका सही ढंग से उपयोग नहीं हो पा रहा है जो कि पैसे की बर्बादी और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। बहरहाल केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं में अधिकािरयों द्वारा ऐसे ही भ्रष्टाचार और कोताही बरती जाने पर समय रहते अंकुश नहीं लगा तो आमजन ऐसे महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह जाएंगे और सरकार द्वारा भारी भरकम राशि का बंदरबांट होता रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!