बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र बिल्हा में राजस्व प्रकरणों की निराकरण को लेकर बिल्हा तहसील की नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा पक्षकारों के प्रकारणों पर शीघ्र ही निराकरण करने में जोर दे रही है। बिल्हा तहसील कार्यालय में पहुंचे किसानों एवं पक्षकारों ने बताया कि हमारे क्षेत्र की तहसीलदार विनीता शर्मा समास्याओं का निराकरण जल्दी करती है और नियमानुसार दोनों पक्षों को बुलाकर राजस्व संबंधित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण करते हुए लोगों को राहत देने में अहम भूमिका निभा रही है। वहीं नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा ने सर्वव्यापी से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों, पक्षकारों के प्रकारणों को लेकर नियमानुसार समय सीमा पर कलेक्टर और एसडीएम साहब के दिशा-निर्देश पर पूरी विधि विधान से निराकरण की जा रही है और हमारी उद्देश्य है कि किसी भी लोगों को तहसील कार्यालय में कोई परेशानी न हो और किसी प्रकरणों का निराकरण यहां से नहीं हो पा रहा है तो उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिए जा रहे हैं। बहरहाल बिल्हा तहसील में नायाब तहसीलदार विनीता शर्मा की कार्यप्रणाली से सब संतृष्ट नजर आ रहे हैं।