कौन होगा अगला सीएस, सुब्रत -मनोज प्रबल दावेदार।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन जल्द ही सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं और सेवानिवृत्त से पहले अपने स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने की बात कही जा रही है और इन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का अगला मुख्य सूचना आयुक्त के रुप चुना जाएगा ऐसा माना जा रहा है। वहीं इस पद के लिए इंटरव्यू हो चुका है और आजकल में नियुक्ति होने की बात कही जा रही है। वहीं अमिताभ जैन के सेवानिवृत्त के बाद मुख्य सचिव के लिए कई दावेदार हैं जो वरिष्ठता में आगे है। जिसमें सबसे वरिष्ठ आईएएस रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू,ऋचा शर्मा शामिल हैं लेकिन इस दौड़ में सबसे ज्यादा सुब्रत साहू और अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ का नाम मुख्य सचिव के रुप में गिना जा रहा है। इन्हीं में से किसी एक को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं सूत्रों की मानें तो आज मंत्रालय में मंत्रिमंडल का बैठक आहूत की गई है। जिसके बाद देर शाम तक राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त के रुप में अमिताभ जैन की ताजपोशी की जा सकती है और वही इनके साथ ही मुख्य सचिव की पदस्थापना भी आदेश जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि मनोज कुमार पिंगुआ को मुख्य सचिव बनाए जाएंगे क्योंकि सुब्रत साहू पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में अपर मुख्य सचिव के रुप में सेवाएं दे चुके हैं ऐसे में भाजपा की सरकार इन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी न दे ,यही चर्चा प्रशासनिक गलियारों में हो रही है और यही कारण है कि मनोज कुमार पिंगुआ विष्णु सरकार की पहली पसंद के रुप में देखा जा रहा है और इन्हें ही मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर वरिष्ठता के आधार मुख्य सचिव का चयन किया जाता है तो फिर रेणु पिल्ले ही सीएस बनेगी क्यों कि अपर मुख्य सचिव के रुप में रेणु पिल्ले सबसे सीनियर आईएएस अफसर हैं। बहरहाल देखना है कि आखिर छत्तीसगढ़ का अगला मुख्य सचिव की जिम्मेदारी किसको मिलेंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!