मोर दुआर साय सरकार महाभियान को सफल बनाने … फ़ील्ड पर उतरें अधिकारी।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद /सर्वव्यापी /

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर 15 दिवसीय मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। महासमुंद जिले सहित पूरे राज्य में यह महाअभियान शुरू हो गया है। आज जिले के सरायपाली विकास खंड के ग्राम सरईपतरा में सरायपाली एसडीएम नम्रता चौबे और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हितग्राहियों के घर पहुंचकर सर्वे किया। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है। उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस महाअभियान की सफलता के लिए इस योजना को धरातल पर सही ढंग से क्रियान्वयन कराने के लिए शासन के मंशानुरूप अधिकारी भी मैदान में उतरकर योजना को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!