नूर मोहम्मद /गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)/
प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान बनवाकर राकेश उपाध्याय अपने परिवार के साथ सुखद जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत विशेषरा निवासी राकेश उपाध्याय अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की योजना का लाभ मिलने से आज उनका स्वयं का पक्के आवास का सपना पूरा हो गया है। उन्हें आवास के लिए अनुदान राशि 1 लाख 20 हजार रूपए तीन किश्तों में प्राप्त हुआ और उनका आवास पूर्ण हो गया है। वे अपने परिवार के साथ पक्के आशियाना में सुखद जीवनयापन कर रहे हैं। उन्हें कच्चे घर से होने वाली परेशानी, बरसात में सीड़न एवं बंदरों के उत्पात से मुक्ति मिल गई है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सभी जरूरतमंद गरीब परिवार का एक सहारा है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता से हितग्राहियों को बड़ी सहुलियत मिली है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद देता हूं।