सेजेस तिफरा में स्थानीय परीक्षा सत्र 2024-25 के परिणाम घोषित.. बेटियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

सेजेस तिफरा में शिक्षक और बच्चों की वर्ष भर के मेहनत का फल प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिले पालको ने बच्चों के साथ मंच में सर्टिफिकेट प्राप्त किये और कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ मोमेंटो प्रदान किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य और स्थानीय गणमान्य एवं पालको की उपस्थिति में बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में प्राचार्य डा. विश्वनाथ कश्यप द्वारा बच्चों का हौसला बढाया और रवि दुबे सर ने परिणाम के महत्व पर प्रकाश डाला परिक्षा प्रभारी सुमन राय ने परिणाम सारांश प्रस्तुत किया और सभी जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की आराधना कर बच्चों का हौसला बढ़ाने अपने विचार रखे और परिक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी और बाकी बच्चों को भविष्य में और अच्छा करने प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जय कौशिक द्वारा किया गया, कार्यक्रम में प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप सहित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू, श्याम कार्तिक वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप, सविता रजक, राजकुमार यादव, राघवेंद्र झा, सुनील साहू, राजेन्द्र गोस्वामी, दिलेश्वर साहू, सुनील सिंह सहित संकुल समन्वयक सुनील पाण्डेय, रंजीत बनर्जी, सुधा दुबे सहित सभी शिक्षकगण, पालक, और बच्चे उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!