बिलासपुर तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माना कैंप, रायपुर स्थित नगर सेना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 20 नवीन अग्निशमन वाहन नगर सेनानी, SDRF को समर्पित किए। साथ ही माना में नवीन सेनानी कार्यालय और नवा रायपुर में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र सह आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों का समावेश प्रदेश के नागरिक सुरक्षा और त्वरित आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लोकार्पित नए भवन अग्निशमन तंत्र को अधिक मजबूत बनाएंगे और जवानों की दक्षता भी बढ़ेगी।