सरायपाली /विकास नंद/ सर्वव्यापी/
विगत 17 मार्च से पूरे प्रदेश के पंचायत सचिवों द्रवारा किए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर सचिवों के एक डेलिगेशन को पंचायत मंत्री विजय शर्मा द्वारा मंत्रालय में मिलने बुलाया गया इस अवसर पर पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह एवं संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया को बुलाकर उनके समक्ष अत्यंत स्वच्छ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सचिवों की मांग के सम्बन्ध में चर्चा की गई, पत्र में उल्लेखित विषयों पर सहमति पश्चात विगत एक माह से चल रहा हड़ताल को आगामी तिथि तक के लिए निम्न बातो पर सहमति पश्चात् सचिवों द्वारा स्थगित किया गया है,, 1. जनवरी 2026 तक अंतिम रिपोर्ट समिति द्वारा प्रस्तुत कर शासकीयकरण किया जायगा।2. शासकीयकरण के पूर्व चिकित्सा प्रतिपूर्ति निर्देश जारी किया जायगा।3. 15 वर्ष पूर्ण करने पर वेतन सत्यापन विसंगति सुधार किया जाएगा।4. हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान किया जायेगा।उपरोक्त विषय पर उपस्थित जिला अध्यक्ष से एवं फोन पर लिए गए सहमति के आधार पर हड़ताल स्थगन कि घोषणा कि गई…।