बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जिसमें बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाए गए हैं। इस स्थानांतरण आदेश में आईएएस सुनील जैन को बिलासपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं बिलासपुर एसडीएम रह चुके संजय अग्रवाल को बिलासपुर का नया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि कलेक्टर के रुप में संजय अग्रवाल किस्मत के धनी हैं जिन्हें पहली पोस्टिंग में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव और अब दूसरी पारी में बिलासपुर जैसे हाईप्रोफाइल जिले का कमान मिला है।