दिव्या बनी बालोद और कुंदन मुंगेली कलेक्टर।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार में लंबे समय के अंतराल के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का लंबी स्थानांतरण सूची जारी की गई है। जिसमें कई अफसरों को मंत्रालय और इंद्रावती से कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में प्रमोटी आईएएस दिव्या उमेश मिश्रा को संचालक स्कूल शिक्षा विभाग से बालोद कलेक्टर के रुप में पदस्थी की है और दिव्या का यह पहली बार कलेक्टरी करने का मौका दिया गया है तो वहीं सहज सरल और काम के प्रति ईमानदार स्वच्छ छवि के रुप में पहचान बनाने वाले युवा आईएएस कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कमान सौंपा गया है। और यह जिला केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विधान सभा क्षेत्र का जिला है। ऐसे में विष्णु देव साय सरकार ने कुंदन को बड़ी जिम्मेदारी दी है,भले ही मुंगेली छोटा जिला हो लेकिन राजनीतिक समीकरण के वर्तमान स्थिति से देखा जाए तो यह बिलासपुर संभाग का सबसे बड़े जिले के रुप में देखा जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!