नगर एवं ग्राम निवेश के साथ ही हाऊसिंग बोर्ड का आयुक्त की जिम्मेदारी अवनीश को।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में बेहतरीन कार्य करने वाले युवा आईएएस अफसर अवनीश कुमार शरण को राज्य सरकार ने कलेक्टर की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए इन्हें छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश के आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बताते चलें कि कलेक्टर अवनीश शरण ने यहां विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के साथ ही कई उल्लेखनीय कार्य करते हुए बिलासपुर को एक नई पहचान दिलाई है। वहीं इनके कार्यकाल में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन को हमेशा याद किया जाएगा और बीते 30 मार्च को ही बिल्हा में नरेंद्र मोदी का सफलता पूर्वक आयोजन की खूब तारीफ भी हुई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि अवनीश शरण को किसी विभाग का सचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी परंतु सरकार ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आयुक्त की जिम्मेदारी देकर पूरे प्रदेश में हाऊसिंग बोर्ड द्वारा बनाए जाने वाले कालोनियों को बेहतर ढंग से बनाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!