मजदूर दिवस में मजदूरों का होगा सम्मान,इंदरीस के नेतृत्व में तैयारी जोरों पर।

Share Now

गौरेला -पेंड्रा-मरवाही/ श्रीनिवास सुमेर/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में हुई बैठक बैठक में जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने इंटक परिवार के लोगों को काम की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि जहां से भी हमारे मजदूर श्रमिक आयेंगे उन्हें मान सम्मान के साथ बैठाया जाए और उनके खाने पीने से लेकर आने जाने का पूरा ध्यान रखना होगा किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए आगे इंटक अध्यक्ष ने कहा कि अंतरास्ट्रीय मजदूर दिवस कभी किसी ने गौरेला पेंड्रा मरवाही में आज तक नही मनाते थे लेकिन जब से मुझे इंटक जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है तो लगातार छे साल से मजदूरों का ये पर्व जो एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है । उसको लगातार छे साल से जिला जी पी एम में बनाया जाता है और मजदूरों का सम्मान किया जाता है ,जो इस साल भी जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक रानी दुर्गावती चौक पर किया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी इंटक परिवार कर रही हैं । आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ,बलराम देवगन ,ओमकार पांडेय ,आबिद भाई, अजय बर्मन, मदन मोहन दशरथ एवं इंटक परिवार के लोग उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!