सर्वव्यापी ब्यूरो /रामनारायण यादव/ करगीरोड/
(कोटा)स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज़ एंड आर्ट्स द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्षिक महोत्सव AKSA 2K25 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन छात्रों की रचनात्मकता, ऊर्जा और सामूहिक प्रयासों का शानदार उदाहरण बना।फेस्ट में नृत्य, गायन, रैंप वॉक, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, क्विज़, वाद-विवाद, फ़ूड स्टॉल्स और अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक कार्यक्रम में जोश, प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा की अनोखी झलक देखने को मिली।आख़िरी दिन का समापन EDM नाइट के साथ हुआ, जिसने सभी के उत्साह को चरम पर पहुँचा दिया।सोशल साइंसेज़ संकाय के डीन प्रो. राम कृष्ण प्रधान और आर्ट्स संकाय के डीन प्रो. बृजेश तिवारी तथा कार्यक्रम के समन्वयक डॉ .नमिता शर्मा ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों को हार्दिक धन्यवाद दिया।छात्र प्रमुख समन्वयक मोहनीश कौशिक ने भी सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की टीम भावना और मेहनत का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विशेष रूप से कुलपति महोदय का भी धन्यवाद किया जिनके मार्गदर्शन से यह आयोजन संभव हो सका।पियूष तिवारी और आकाश खन्ना ने भी सभी स्वयंसेवकों का विशेष धन्यवाद किया और जिन नामों ने इस आयोजन को सफल बनाया, उन्हें विशेष रूप से स्मरण किया गया:, राखी यादव, हीना खान, आक्ष शर्मा, कमल देवांगन, तरुण यादव, आनंद, लोकेश, प्रज्ञा, याशी, शूर्य, राहुल, अमरत,अभिषेक ,सार्थकशुभम, ओम, ऋषि, अभय, उमंग, नितिन, अलंक्रिता, और सभी स्वयंसेवक जिन्होंने पर्दे के पीछे अथक परिश्रम किया।AKSA 2K25 केवल एक फेस्ट नहीं था, यह एक सपना था जिसे सभी ने मिलकर साकार किया। यह उत्सव सदैव छात्रों की एकता, जोश और रचनात्मकता की मिसाल बना रहेगा।